Big news: खुद को एसओजी प्रभारी बताने वाला निकला सैलून का नाई








Listen to this article

न्यूज 127. दीपक चौहान।
खुद को एसओजी यानि स्पेशल आपरेशन ग्रुप का प्रभारी बताने वाला फर्जी निकला। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ में उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किये। आरोपी एक सैलून चलाने वाला निकाला। जो लोगों पर रौब गालिब कर अवैध वसूली कर रहा था।
जानकारी के अनुसार पूरा मामला मुज़फ़्फ़रनगर का है। यहां पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा, यह युवक खुद को एसओजी (स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप) का प्रभारी बताकर लोगों से धमकाकर अवैध वसूली कर रहा था। आरोपी का नाम आजाद बताया गया है, जो एक सैलून चलाता था। यह व्यक्ति अपने रौब और फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर व्यापारियों और आम नागरिकों से अवैध तरीके से पैसे वसूल करता था।