न्यूज 127, हरिद्वार।
बिनारसी गांव में संत रविदास जयंती के दिन हुए खूनी संघर्ष की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर भगवानपुर पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। बीती एक फरवरी को गांव में एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस का कहना है कि युवती से संबंधों को लेकर शुरू हुआ था पूरा विवाद। विवाद के बाद एक की गोली लगने से जबकि दूसरे की पिटाई की वजह से मौत हुई थी।
पुलिस के मुताबिक बीती 1 फरवरी को रविदास जयंती शोभायात्रा सकुशल संपन्न होने के उपरान्त शाम को समय करीब 5 बजे पुरानी रंजिश को लेकर आरोपित विशाल द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गाँव के ही युवक आनंद की गोली मरकर हत्या कर दी थी। तत्पश्चात मृतक आनंद के परिजनों आदि द्वारा आक्रोशित होकर विशाल पक्ष के मांगेराम की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गयी थी तथा विशाल पक्ष के घरों में आगजनी व तोडफोड़ कर शान्ति व्यवस्था भंग की गयी।
दोनों पक्षों की तहरीर पर थाना भगवानपुर पर सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कए गए। मृतक मांगेराम के पुत्र जोनी की तहरीर पर अनुज आदि के विरुद्ध तथा मृतक आनंद के पिता लक्ष्मीचंद की तहरीर पर विशाल आदि के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में फोर्स तैनात करते हुए कुछ पुलिस कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की। साथ की टीम का गठन करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। गठित पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों से दोनों अभियोगों से सम्बंधित 11 वांछित को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपित की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व कारतूस को बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी विशाल को शक था की मृतक आनन्द के सम्बन्ध उसकी बहन के साथ है, जिस कारण उसने अपने अन्य परिजन व साथियों के साथ मिलकर आनंद की गोली मारकर हत्या कर दी। उक्त हत्या से आक्रोशित होकर मृतक आनंद के पक्ष के लोगों ने विशाल के चाचा मांगेराम की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी व विशाल के पक्ष के लोगों के घरों में आगजनी व तोड़ फोड़ कर अन्य को भी घायल किया गया। पुलिस ने आरोपित विशाल की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व एक खोखा कारतूस बरामद कर लिया है।
बिनारसी प्रकरण में पुलिस का बड़ा एक्शन, दोनों पक्षों के 11 आरोपी गिरफ्तार







