prostitution business: गेस्ट हाउस में देहव्यापार के धंधे का बड़ा खुलासा, 3 नाबालिग मुक्त करायी








Listen to this article

न्यूज 127.
जिस्मफरोशी के अवैध धंधे पर हरिद्वार पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। कलियर क्षेत्र में रहमत साबरी गेस्ट हाउस पर पुलिस ने छापा मारकर वहां से 4 पुरूष और 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गेस्ट हाउस से तीन नाबालिक लड़कियों को भी मुक्त कराया गया है। छापेमारी के दौरान गेस्ट हाउस से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।

कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल को देह व्यापार के संबंध में मिली गुप्त सूचना पर A.H.T.U. व थाना कलियर पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम ने बीते कल दिनांक 02.03.2025 को कलियर क्षेत्रान्तर्गत रहमत साबरी गेस्ट हाउस सोहलपुर रोड कलियर पर छापा मारकर 05 महिलाओं और 04 पुरुष को आपत्तिजनक सामग्री के साथ दबोचने में कामयाबी हासिल की।
बरामदगी एवं सबूतों के आधार पर पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध थाना पिरान कलियर पर अनैतिक देह व्यापार एक्ट, पोक्सो एक्ट व B.N.S. के तहत मु0अ0स0 77/25, धारा 3/5/6/7 देह व्यापार अधिनियम, 17/18 पोक्सो अधिनियम व 64/144 B.N.S. पंजीकृत किया गया। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
मुख्य आरोपी मुस्तफा काफी समय से गिरोह बनाकर देह व्यापार का धंधा चल रहा था तथा अपने गेस्ट हाउस पर बाहर से गरीब महिलाओं/ लड़कियों को काम दिलाने के नाम पर लाकर ग्राहकों का इंतजाम कर देह व्यापार कराया जाता था। आरोपी पर थाना कलियर में पहले के भी अभियोग पंजीकृत हैं।
पकड़े गए आरोपियों के नाम रवि कुमार पुत्र नाथीराम निवासी ग्राम तेलपूरा थाना बुग्गावाला हरिद्वार, फरमान पुत्र इलियास निवासी ग्राम तेलपूरा थाना बुग्गावाला हरिद्वार, अजय पुत्र श्याम प्रसाद निवासी पूर्वीनाथ नगर मद्रासी मोहल्ला ज्वालापुर हरिद्वार, सागर पुत्र जोगेंद्र निवासी बागराणा थाना लोनी गाजियाबाद।