न्यूज 127. दीपक चौहान,
नगर निगम चुनाव में वोट काटने और फर्जी वोटों को शामिल करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन् किया। नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता नगर आयुक्त कार्यालय की ओर बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की घेराबंदी को तोड़कर कार्यकर्ता नगरायुक्त कार्यालय तक जा पहुंचे। कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए धरना दे दिया। इस दौरान मांग की गई कि नगरायुक्त स्वयं कार्यालय से बाहर आकर बताएं कि किस आधार पर जनता की वोट काटी गई। हमने जो आवेदन दिये थे उन्हें किस आधार पर रिजक्ट किया गया। आरोप लगाया कि नगर निगम से चुनाव के दौरान सर्टिफाइड वोटर लिस्ट मांगी गई थी, उसके स्थान पर अन सर्टिफाइड वोटर लिस्ट थमा दी गई, जिस कारण लोगों को पता ही नहीं चला कि उनकी वोट काट दी गई है। धरना प्रदर्शन करने वालों में महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, युवा जिलाध्यक्ष कैश खुराना, वरूण बालियान समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेसियों ने नगर आयुक्त कार्यालय पर दिया धरना, पुलिस से धक्का मुक्की



