बीजेपी नेता 1 अगस्त से लापता, परिजनों ने दर्ज करायी गुमशुदगी








Listen to this article

नवीन चौहान.
महाराष्ट्र की बीजेपी नेता के लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की नेता सना खान एक अगस्त से लापता हैं। सना खान अपने बिजनेस पार्टनर से मिलने नागपुर से मध्य प्रदेश के जबलपुर गई थीं, लेकिन उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सना खान ने अपने परिवार से कहा था कि वह दो दिन में वापस आ जाएगी, लेकिन एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी ना तो सना खान आई और न ही उसकी कोई खबर आयी।

बताया जा रहा है कि सना खान का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। अब उनके परिवारवालों ने नागपुर के मानकापूर पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।