केरल में भाजपा नेता की हत्या, पीएफआई पर लगा आरोप




Listen to this article

नवीन चौहान.
केरल के अलपुझा में आज सुबह बीजेपी नेता की हत्या कर दी गई। उनका नाम रंजीत श्रीनिवासन था वह भाजपा ओबीसी मोर्चा के राज्य सचिव थे।

उनकी हत्या का आरोप पीपल्स फ़्रंट ऑफ़ इंडिया (पीएफआई) पर लगा है।

बतादें कि इसी ज़िले में कल सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया के राज्य सचिव के. एस. शान की हत्या कर दी गई थी।

मुख्यमंत्री पी. विजयन ने दोनों हत्याओं की कड़ी निंदा की है।

घटना के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा है कि सीएम ने पुलिस अफ़सरों को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

दो दिन में दो हत्या की घटनाओं के बाद अलपुझा शहर में धारा 144 लगा दी गई है।

अलपुझा के डीएम ए. अलेक्ज़ेंडर ने दावा किया है कि हालात सामान्य हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी.टी. रवि ने पीएफआई के कार्यकर्ताओं को “आतंकी” बताते हुए मुख्यमंत्री पी. विजयन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा दिया है।