भाजपा विधायक हार्ट अटैक से निधन, कल मनाया था जन्मदिन




Listen to this article

न्यूज 127.
भाजपा विधायक की शुक्रवार को अचानक हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। घटना के समय वह कैबिनेट मंत्री के साथ बैठक में थे। इस घटना से जहां परिजनों में कोहराम मच गया वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौडत्र गई।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश की फरीदपुर विधानसभा से भाजपा विधायक श्याम बिहारी का निधन हो गया। सर्किट हाउस में कैबिनेट मंत्री के साथ बैठक के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया। श्याम बिहारी न केवल जनप्रतिनिधि थे, बल्कि बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में इतिहास के प्रोफेसर भी रह चुके थे।

श्याम बिहारी लाल का जन्म एक जनवरी 1966 को शाहजहांपुर जिले में हुआ था। वह उच्च शिक्षित राजनेता थे। उन्होंने एक दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था। शुक्रवार को उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा नेता समेत तमाम लोग उनके आवास व अस्पताल पहुंच गए।