नवीन चौहान
कनखल के मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता की अध्यक्षता में प्रशिक्षण वर्ग हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता मयंक गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई दशा और दिशा दी है। पार्टी सिद्धांतों पर काम कर रही है और नीतियों से सभी वर्ग को लाभ मिल रहा है। इस दौरान दर्जा धारी राज्यमंत्री दीप्ति रावत, ऋषिकेश की मेयर अनीता ममगई का मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। प्रदेश के महामंत्री कुलदीप कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के विषय में जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर आज भाजपा देश की नंबर वन पार्टी हो गई है। इस अवसर डॉक्टर प्रेमचंद शास्त्री, नरेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र मनवाल, नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल गुड्डू, पुष्पेंद्र जोशी, अमित राजपूत, डॉ उपेंद्र गुप्ता, डॉ शीतांशु पंडित, बीना राजपूत, दिनेश कालरा, हरिओम मल्होत्रा, राजकुमार शर्मा, मनीष गुप्ता,राहुल सिंह आदि मंडल के कार्यकर्ता शामिल हुए।
सिद्धांतों के चलते हुए नंबर वन पर पहुंची भाजपा: मयंक गुप्ता



