नवीन चौहान.
प्रदेश सरकार के नेतृत्व परिवर्तन के बाद सल्ट विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत ने पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया है। इस चुनाव के कई मायने थे। नए मुख्यमंत्री, नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए भी यह चुनाव चुनौती था। ऐसे में इस सीट पर जीत से जहां पार्टी खुश है वहीं प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की चुनावी रणनीति भी कामयाब हुई है।
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के कारण खाली हुई सल्ट सीट पर महेश जीना को मैदान में उतारकर भाजपा ने आधा मैदान पहले ही मार लिया था। सल्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने चार हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की। महेश जीना ने कांग्रेस प्रत्याशी को 4697 वोट से मात दी।
महेश जीना को 21874 वोट मिले हैं। जबकि गंगा पंचोली को 17177 वोट मिले हैं। जबकि इस सीट पर लड़ रहे अन्य प्रत्याशी 1000 वोट के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए।
प्रत्याशी को मिले मत
महेश जीना-भाजपा-21874
गंगा पंचोली-कांग्रेस-17177
सुरेंद्र सिंह- निर्दलीय-620
जगदीश चंद्र-उपपा-493
शिवसिंह रावत-एसएसपी-466
पान सिंह-उक्रांद-346
नंद किशोर-पीपीडी-209
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा जनता के प्रति अटूट आत्मीयता का जीवंत परिचायक: त्रिवेंद्र
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए दी 1200 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता
- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कॉलेज के बच्चों क साथ जमीन पर बैठकर चखा मध्यान्ह भोजन का स्वाद
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खाकी वर्दी को दी सौगात, एकीकृत भर्ती की व्यवस्था
- राहत की खबर: नहीं हटेगा हरिद्वार का बस अड्डा