नवीन चौहान.
प्रदेश सरकार के नेतृत्व परिवर्तन के बाद सल्ट विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत ने पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया है। इस चुनाव के कई मायने थे। नए मुख्यमंत्री, नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए भी यह चुनाव चुनौती था। ऐसे में इस सीट पर जीत से जहां पार्टी खुश है वहीं प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की चुनावी रणनीति भी कामयाब हुई है।
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के कारण खाली हुई सल्ट सीट पर महेश जीना को मैदान में उतारकर भाजपा ने आधा मैदान पहले ही मार लिया था। सल्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने चार हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की। महेश जीना ने कांग्रेस प्रत्याशी को 4697 वोट से मात दी।
महेश जीना को 21874 वोट मिले हैं। जबकि गंगा पंचोली को 17177 वोट मिले हैं। जबकि इस सीट पर लड़ रहे अन्य प्रत्याशी 1000 वोट के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए।
प्रत्याशी को मिले मत
महेश जीना-भाजपा-21874
गंगा पंचोली-कांग्रेस-17177
सुरेंद्र सिंह- निर्दलीय-620
जगदीश चंद्र-उपपा-493
शिवसिंह रावत-एसएसपी-466
पान सिंह-उक्रांद-346
नंद किशोर-पीपीडी-209
- हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत
- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर के बच्चों की प्रेरणादायक जागरूकता रैली
- हरिद्वार में 10 खाद्य कारोबारियों पर 2 लाख 65 हजार का जुर्माना
- कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यपाल
- सहकारिता में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेन्द्र



