भाजपा की मोनिका सैनी को मेयर प्रत्याशी बनाने की मांग, टिकट को लेकर रार








Listen to this article

न्यूज127.
भाजपा की मोनिका सैनी को हरिद्वार से मेयर प्रत्याशी बनाए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। हरिद्वार के तमाम शिक्षित वर्ग की महिलाओं ने मोनिका को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की है। मोनिका सैनी की पारदर्शी कार्यशैली और जनता के बीच उनका व्यवहार दावेदारी को मजबूती प्रदान कर रहा है। ऐसे में भाजपा संगठन के सामने प्रत्याशी के नाम को लेकर सस्पेंस बरकरार है। नगर विधायक मदन कौशिक को अपने दो करीबियों में से किसी एक को ही प्रत्याशी घोषित कराना है। ऐसे में सस्पेंस बरकरार है। जिसको लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।
हरिद्वार नगर निगम के मेयर प्रत्याशी के नाम का अभी खुलासा नहीं हुआ है। तमाम दावेदारों में अंतिम दो नामों पर ही मंथन हो रहा है। नगर विधायक मदन कौशिक का आशीर्वाद किसको मिलेगा। वहीं दूसरी ओर हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र की महिलाओं ने मोनिका सैनी को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग कर दी है। मोनिका के पति सचिन बेनीवाल का कहना है कि संगठन का निर्णय ​सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते उनकी पत्नी मोनिका सैनी ने दावेदारी पेश की है। मोनिका सैनी ने बताया कि यह हरिद्वार की जनता का प्रेम है, जो उनको मेयर के रूप में देखना चाहता है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा से ही जनता की सेवा में सक्रिय हैं। जनता का आशीर्वाद उनके साथ है। पार्टी ने अगर प्रत्याशी बनाया तो वह यह सीट जीतकर भाजपा की झोली में देगीं। इसी के साथ नगर निगम क्षेत्र का सर्वागीण विकास करेगी।