नेतृत्व परिवर्तन से भाजपा को 2022 के चुनाव में होगा नुकसान, देंखे वीडियो




Listen to this article


गगन नामदेव
उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन से भाजपा को 2022 के विधानसभा चुनाव में नुकसान उठाना पड़ सकता है। भाजपा के सीटों की संख्या काफी कम होगी। भाजपा सत्ता तो हासिल कर लेंगी लेकिन परिणाम निराशाजनक होंगे। जी हां कुछ ऐसा ही चिंता में भाजपा के जमीनी कर्ताओं को है।
भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए जनता के घर—घर पहुंचते है और भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील करते है। ऐसे ही कार्यकर्ता है सुनील प्रजापति और विनोद मिश्रा। जब इन दोनों कार्यकर्ताओं से बात की गई तो नेतृत्व परिवर्तन को लेकर उनके भीतर निराशा का भाव था। आप खुद सुन लीजिए उनके मन की बात।कुल मिलाकर कहा जाए तो देहरादून में जश्न तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनाये जाने को लेकर जश्न का माहौल है। लेकिन हरिद्वार में भाजपा कार्यकर्ता नेतृत्व परिवर्तन से आहत है। कार्यकर्ताओं को प्रदेश के आर्थिक नुकसान होने की भी चिंता है।