कुंभ के पहले शाही स्नान में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आ सकते है हरिद्वार





नवीन चौहान
मुख्यमंत्री पद की कुर्सी पर काबिज होने के बाद तीरथ सिंह रावत कुंभ पर्व के पहले शाही स्नान पर हरिद्वार पहुंचने की संभावना है। कुंभ पर्व की व्यवस्था, मां गंगा और साधु संतों का आशीर्वाद लेने हरिद्वार आ सकते है।
सबसे बड़े धार्मिक आयोजन के बीच उत्तराखंड की सियासत में बड़ी उथल पुथल हो गई। प्रदेश के मुखिया का चेहरा बदल गया। त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह पर तीरथ सिंह रावत प्रदेश के मुख्यमंत्री बना दिए गए। नाटकीय अंदाज में फेरबदल हुआ। मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में कई नामों पर रस्साकसी हुई। गुटबाजी को विराम देने के लिए हाईकमान की अंतिम मोहर तीरथ सिंह रावत के नाम पर लगी। तीरथ सिंह रावत के नाम को खुद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आगे बढ़ाया। विधायकों के भूचाल को शांत करने के लिए तीरथ सिंह रावत को शाम चार बजे शपथ ग्रहण कराई गई। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद तीरथ सिंह रावत ने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *