Haridwar से भाजपा की मेयर प्रत्याशी होगी संगठन की वफादार, गुटबाजी से बाहर




Listen to this article

न्यूज127
हरिद्वार की भाजपा मेयर प्रत्याशी गुटबाजी से दो कदम दूर होकर संगठन के प्रति वफादार होगी। भाजपा संगठन ने प्रत्याशी चयन में इस बात की प्राथमिकता दी कि वह अपने विवेक से कार्य कर सके। संगठन की नीतियों का पालन करते हुए भाजपा को मजबूती प्रदान करें। प्रत्याशी की समाज में अच्छी छवि तथा राजनैतिक सूझबूझ में परिपक्वता हो।
यूं तो निकाय चुनाव में भाजपा पूरे दमखम के साथ चुनाव जीतने के लिए मैदान में उतरेगी। लेकिन भाजपा संगठन ने निकाय चुनाव में प्रत्याशी चयन के लिए फार्मूले तैयार किया था। संगठन की नीतियों और पार्टी के लिए वफादारी से कार्य करने वाले कार्यकर्ता को वरीयता प्रदान की जायेगी। इसीलिए हरिद्वार से भाजपा मेयर का प्रत्याशी मजबूत होगा।