न्यूज 127.
हरिद्वार पुलिस द्वारा गोतस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कलियर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गोतस्करों को पकड़ने का प्रयास किया। जिसपर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आत्मरक्षार्थ गोली चलायी। जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी। गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। मुठभेड़ की सूचना पर अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार गो तस्करी की सूचना पर रोलहेडी के पास जंगल में पुलिस टीम पहुंची थी। घायल बदमाश का नाम नौशाद पुत्र इशाक निवासी सिकरौडा भगवानपुर बताया गया है। उसके साथी मौके से फरार हो गए, उनकी भी तलाश की जा रही है।
ब्रेकिंग: गोतस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक हुआ लंगड़ा


