न्यूज 127.
ज्वालापुर स्थित एक कपड़े के गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह 6:42 बजे अंसारी मार्केट में एक पुराने कपड़ों के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए फायर स्टेशन मायापुर की एक टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची। गोदाम में कपड़ों का ढेर होने के कारण आग तेज़ी से फैल रही थी जिसका आस पास के घरों तक फैलने का खतरा भी बढ़ गया था।
फायर कर्मियों ने तेज़ गर्मी व बहुत भीषड़ धुएं के बीच जाकर आग को काबू में किया एवं एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग को पूर्णतः बुझाया। फायर यूनिट में LFM खजान सिंह तोमर, DVR राहुल शर्मा, फायर कर्मी मातबर सिंह, फायर कर्मी महिला प्रीति रौथाण शामिल रहे।