ब्रेकिंग: दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर फायरिंग, प्रिंसिपल समेत दो घायल




Listen to this article

नवीन चौहान.
दिल्ली यमुनोत्री हाईवे स्थि​त गेटवे स्कूल पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में गोली लगने से स्कूल के प्रधानाचार्य अमित व एक अभिभावक सुनील कुमार घायल हो गए।

घटना की सूचना पर पहुंची बागपत कोतवाली पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की, जिसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से हड़कंप मचा है। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं।

बताया जा रहा है कि बदमाशों का पीछा करते समय दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।