हरिद्वार मध्य मंडल के महामंत्री बृजेश चौधरी का हृदय गति रूकने से निधन, शोक की लहर








Listen to this article

नवीन चौहान.
भाजपा हरिद्वार मध्य मंडल के महामंत्री बृजेश चौधरी का अचानक हृदय गति रूकने से निधन हो गया। उनके निधन से शहर में शोक की लहर छा गई।

बताया गया कि दोपहर में उन्होंने भोजन किया और अचानक उनके सीने में दर्द उठने लगा। परिजन जब तक कुछ समझपाते वह अचेत हो गए। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। भाजपा की मेयर प्रत्याशी रही अनु कक्कड़ बृजेश चौधरी के घर पहुंची और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बृजेश चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी, हरिद्वार मध्य मंडल के महामंत्री श्री बृजेश चौधरी जी का हृदय गति रुक जाने के कारण आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ता एवं मिलनसार व्यक्तित्व का अचानक चला जाना एक बड़ी क्षति है। माँ गंगा से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और उनके शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ। ॐ शांति