बुलेट सवार बदमाशों ने लूटा मोबाइल, पुलिस ने किया गिरफ्तार








Listen to this article

नवीन चौहान.
ज्वालापुर बाइपास पर बाइक पर जा रहे मुजफ्फरनगर के गांव पलड़ी निवासी ब्रजपाल से अज्ञात बुलेट बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट लिया था। पीड़ित ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली ज्वालापुर में दर्ज करायी थी।

पुलिस से इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने दो युवकों को बुलेट बाइक के साथ पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम आशीष और हिमांशु बताए। इनमें से एक टिहरी गढ़वाल का जबकि दूसरा रिशीकेश का रहने वाला है। तलाशी में उनके पास से लूटा गया सैमसंग मोबाइल फोन भी बरामद हो गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अ​ग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।