नवीन चौहान.
गुजरात से बड़ी खबर है। यहां के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अपना इस्तीफा सौंपा। विजय रूपाणी ने इस्तीफे के बाद पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि आगे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे निभाएंगे।
अभी नया सीएम कौन होगा इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि आज ही नए चेहरे का एलान कर दिया जाएगा। 65 वर्षीय रूपाणी ने अगस्त 2016 में हार्दिक पटेल की अगुवाई वाले पाटीदार आंदोलन के चलते तत्कालीन मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे के बाद यह पद पहली बार संभाला था। 2017 के चुनाव में भाजपा के अपेक्षाकृत लचर प्रदर्शन के बावजूद उन्हें दूसरी बार भी मुख्यमंत्री बनाया गया था।