तीरथ सरकार में केबिनेट मंत्री सुबोध ​उनियाल बने शासकीय प्रवक्ता




Listen to this article


गगन नामदेव
भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन के बाद तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने और मदन कौशिक के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद शासकीय प्रवक्ता का पद भी रिक्त हो गया था। सभी को नजर इस पद को लेकर बनी थी कि मदन की जिम्मेदारी अब कौन निभायेगा। तो मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने केबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को शासकीय प्रवक्ता का दायित्व सौंपा है। सुबोध उनियाल बेहद ही अनुभवी और मृदुभाषी है। वह राज्य सरकार की तमाम जानकारी मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।