हिंदुस्तान यूनीलीवर की कोरोना प्रकोप से बचाने की मुहिम जारी,अस्पताल में बांटे साबुन








Listen to this article

गगन नामदेव
हिंदुस्तान यूनीलीवर ​कंपनी सिडकुल की ओर से कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए जागरूकता अभियान और स्वच्छता के लिए साबुन व हैंडवाश वितरित करने की मुहिम जोर— शोर से जारी है। हरिद्वार के गांव—गांव में साबुन, हैंडवाश व गरीबों को भोजन के पैकेट वितरित करने का कार्य किया जा रहा है। बुधवार को हिंदुस्तान यूनीलीवर के एचआर एक्जूकेटिव प्रतोष भदौरिया अपने सहयोगियों के साथ मैट्रो अस्पताल और सिटी हॉस्पिटल पहुंचे तथा साबुन वित​रित किए। करीब एक हजार पेटी साबुन ​वितरित किया गया।