कुंभ के सौंदर्यीकरण के लिए बनाई जा रही कलाकृतियों पर शौचालय करते हुए पकड़ा, पढ़िये मामला




Listen to this article

गगन नामदेव
कुंभ-2021 के सौंदर्यीकरण के तहत दीवारों पर बनाई जा रही दीवारों पर भगवान की कलाकृतियों पर शौच, पीक, थूकने आदि की आशंका सही साबित होने लगी है। भाजपा के नेता लव शर्मा ने शंकराचार्य चौक के पास कलाकृति पर शौच करते हुए पकड़ लिया। चौक पर यातायात की व्यवस्था देख रहे पुलिस कर्मियों के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति शराब में नशे में था।
कुंभ-2021 के तहत दीवारों पर मंदिरों, ईष्टदेव, भगवान, साधु संतों के साथ तरह-तरह की कलाकृति बनाई जा रही है। सनातन धर्म के अनुयायियों ने दीवारों पर मंदिर, भगवान के चित्र बनाने को लेकर विरोध जताया था। आशंका जताई कि लोग दीवारों पर शौच करते है और थूकते हुए निकलते हैं। असामाजिक तत्व चित्रों के साथ छेड़छाड़ कर सकते है। यह आशंका शनिवार की दोपहर को सच साबित हुई। भाजपा के वरिष्ठ नेता लव शर्मा ने शंकराचार्य चैक पर बनी समुद्र मंथन की चित्रकारी पर शौच करते हुए एक व्यक्ति को देख लिया। लव शर्मा ने इसकी सूचना वहां पर खड़े पुलिसकर्मियों को दी। जिसे लव शर्मा के साथ पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। पुलिसकर्मियों ने आरोपी व्यक्ति की पिटाई भी की। पता चला कि उसने शराब पी रखी थी और नशे में दीवार पर शौच करने लगा।