नवीन चौहान
सीबीआई की टीम ने हरिद्वार के होटल में दबिश देकर 800 करोड़ की बैंक घोटालेबाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी पत्नी के साथ होटल में रह रहा था। आरोपी ने होटल में अपनी आईडी जमा कराई थी। सीबीआई की टीम आरोपी को गिरफ्तार करके अपने साथ मुंबई ले गई है। जबकि उसकी पत्नी को भी साथ ले गई है।
नगर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी विजय राजेंद्र गुप्ता पुत्र राजेंद्र गुप्ता निवासी ठाकुर ग्राम कांदिवली ईस्ट मुंबई को आर्थिक अपराध शाखा सीबीआई नवी मुंबई ने गिरफ्तार किया है। सीबीआई की टीम ने जानकारी दी कि अभियुक्त 800 करोड़ रुपए के बैंक घोटाले का आरोपी था। जिसकी काफी वक्त से तलाश की जा रही थी। आरोपी की लोकेशन हरिद्वार में मिली। जिसके बाद कोर्ट से वांरट के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
सीबीआई सूत्रों ने बताया कि विजय राजेंद्र गुप्ता ने एसबीआई बैंक को करीब आठ सौं करोड़ की चपत लगाई है। जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा है। सीबीआई की टीम इसे दबोचने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। लेकिन आरोपी दंपति ठिकाने बदल—बदल कर छिप रहा था। आखिरकार आरोपी ने हरिद्वार में शरण ली। जहां सीबीआई की टीम ने धर दबोचा।


