सीबीएसई बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, छात्राओं ने मारी बाजी




Listen to this article

नवीन चौहान.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने कक्षा 12 वीं 2022 का परिणाम जारी किया है। सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2022 अब results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है। नवोदय विद्यालय के 98.93 फीसदी छात्र पास हुए हैं।

जारी रिजल्ट के अनुसार केंद्रीय विद्यालय के छात्रों का परिणाम 97.04 फीसदी रहा है। छात्र अपने खातों में लॉग इन करके डिजिलॉकर पर सीबीएसई परिणाम ऑनलाइन भी देख सकते हैं। रिजल्ट आने के बाद छात्र छात्राओं के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है। सीबीएसई के रिजल्ट का लंबे समय से इंतजार हो रहा था।