मुख्यमंत्री ने जताया पासवान के निधन पर गहरा दुख




Listen to this article

नवीन चौहान
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ राजनेता रामविलास पासवान के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय पासवान जी लोकप्रिय जननेता और कुशल प्रशासक थे। उन्होंने केंद्र में विभिन्न मंत्रालयों का दायित्व कुशलता से निभाया था। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिवार जनों व समर्थकों को धैर्य प्रदान करे।