केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का 74 साल की उम्र में निधन




नवीन चौहान
केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का गुरुवार को 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी उनके बेटे व लोक जन शक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने दी। चिराग पासवान ने ट्वीट कर कहा, ‘पापा…. अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं।’

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने राजनीति में एक लंबा समय बिताया, वह देश के लोकप्रिय नेताओं में शामिल थे। रामविलास पासवान वीपी सिंह, एचडी देवेगौड़ा, इंद्रकुमार गुजराल, अटल बिहारी वाजपेयी, मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। उनके निधन की सूचना से उनके प्रशंसकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *