न्यूज127
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदलने वाला है। अब ये नए मुख्यमंत्री होंगे। इनका नाम रेस में सबसे आगे है। ऐसा सपना उत्तराखंड में हर तीसरे महीने हर दूसरे व्यक्ति को आ रहा है। इस बार तो यह बात किसी बाबा ने कही है। उन्होंने तो बाकायदा सीएम के नाम का ऐलान करते हुए डॉ धन सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा तक कर दी। जिसके बाद से सोशल मीडिया में उनका बयान जबरदस्त तरीेके से वायरल हो रहा है। लोग उनकी वीडियो को देखकर आनंद ले रहे है।
मानो देश के सबसे ताकतवर और लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उनको ऐसा बोलने के लिए कहा हो। उत्तराखंड में युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी है। साल 2021 में पहली बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे। करीब सात महीने के कार्यकाल में उन्होंने भाजपा को साल 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाई। हालांकि खुद पुष्कर सिंह धामी खटीमा से अपना चुनाव हार गए। लेकिन भाजपा हाईकमान के आशीर्वाद को जीतने में कामयाब रहे और दूसरी बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज होने में सफल रहे।
साल 2022 से साल 2026 तक करीब चार सालों में एक दर्जन बार मुख्यमंत्री बदलने की अफवाह उड़ाई गई। सोशल मीडिया पर सीएम बदलने की अटकले तेज हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली जाना और उत्तराखंड में नया सीएम बनाने की हवा बहने लगती है।
एक कार्यक्रम के दौरान तो खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यह कहने को विवश हुए उत्तराखंड में सीएम बदलने की खबरे उड़ती है तो उनको अब हंसी आती है।
अब बात करते है उत्तराखंड के विकास की तो धाकड़ धामी के कार्यकाल में जबरदस्त विकास कार्य हुए। पहाड़ से लेकर तराई तक जनहित के कार्यो को प्राथमिकता दी गई।
साल 2026 में जन—जन की सरकार, जन—जन के द्वार कार्यक्रम ने जबरदस्त लोकप्रियता कायम की। सूचना विभाग ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में व्यापक प्रचार—प्रसार किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही जनप्रतिनिधियों के जनहित के कार्यो में संजीदगी दिखाई। सूचना विभाग ने भी अखबारों, पत्रिकाओं और टीवी चैनल को विज्ञापन दिए।
केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड के विकास कार्यो को लेकर खूब प्रशंसा मिल रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता से आहत दुखी आत्माएं उनको बदलने के सपने नही देखेंगे तो क्या करेंगे। सपनों पर किसी का रोक नही लेकिन जुबां खोलने से पहले सच्चाई तो आंखों से देख लेनी चाहिए। जिस प्रदेश में गंगा बह रही है। जिस गंगा की सौंगध पर सच्चाई को पुख्ता किया जाता है।
उस प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने का झूठ फैलाने वालों पर सीएम साहब को हंसी नही आयेगी तो कौन हंसेगा।
उत्तराखंड में विकास कार्य जमकर बोल रहे है। धाकड़ धामी सत्ता की पिच पर जबरदस्त बैटिंग कर रहे है। जनता के प्रति संजीदा है। स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार व्यवस्थाओं में सुधार हो रहा है। पलायन रोकने की दिशा में सकारात्मक कार्य किए जा रहे है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में साल 2027 के विधानसभा चुनाव होंगे और भाजपा तीसरी बार हैट्रिक लगाने में सफल होगी।



