नवीन चौहान.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने विभिन्न आयोगों, निगम, परिषद, समितियों में प्रदेश हित में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के दायित्व दिए जाने पर समस्त दायित्वधारियों को बहुत बहुत बधाई व आगामी कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी।
शासन ने बुधवार को 10 दर्जाधाारियों की सूची जारी की थी। जिसके बाद कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर देखी गई। दर्जाधारियों के समर्थकों ने मिष्ठान बांटकर भी अपनी खुशी का इजहार किया। जिन्हें दायित्व दिया गया उनके नाम इस प्रकार हैं:—
- ज्योति प्रसाद गैरोला: उपाध्यक्ष, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (राज्य स्तरीय )
- बलराज पासी, अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य बीज एवं जैविक उत्पाद प्रमाणीकरण संस्था
- मधु भट्ट : उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड संस्कृत साहित्य एवं कला परिषद
- मुफ्ती शमून कासमी: अध्यक्ष, उत्तराखण्ड मदरसा शिक्षा परिषद्
- रमेश गढ़िया : उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय जलागम परिषद
- सुरेश भट्ट, उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद
- अनिल डब्बू, अध्यक्ष कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड (मंडी)
- कैलाश पंत, अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड
- शिव सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद्
- नारायण राम टम्टा, अध्यक्ष, हरिराम टम्टा परम्परागत शिल्प उन्नयन संस्था