मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंडवासियों का जताया आभार




Listen to this article

नवीन चौहान
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के सहयोग से ही सरकार कोरोना वायरस की रोकथाम करने में सफल रही। जिसके चलते देश में तीसरे नंबर पर उत्तराखंड है। जहां कोरोना मरीजों की संख्या बेहद कम है। उत्तराखंड में कोरोना वायरस का पहला मरीज 15 मार्च को मिला था। जिसके बाद राज्य सरकार ने स्कूल कॉलेज बंद कर दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता क्रफ्यू लगाया। देश को लॉक डाउन किया। 23 अप्रैल को अर्थात एक महीना एक दिन में लॉक डाउन का हो गया है। प्रदेश की जनता ने जो संयम दिखाया उसका परिणाम रहा कि राज्य देश में तीसरे स्थान पर रहा। प्रदेश में कुल 47 कोरोना पॉजीटिव मरीज पाए गए। जिसमें से 24 मरीज ठीक हो गए है। आप सभी ने भरपूर सहयोग किया। चिकित्सकों का सहयोग रहा। उत्तराखंड बहुत जल्द कोरोना मुक्त राज्य बनेगा। 3 मई तक धैर्य बनाकर रखे और लॉक डाउन को सफल बनाए।