मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से कुशलक्षेम पूछने पहुंचे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत




Listen to this article

नवीन चौहान
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से उनके दिल्ली स्थित आवास पर भेंट की। जनरल रावत ने मुख्यमंत्री की कुशलक्षेम पूछी और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री के परिवार जनों के भी अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि अब वे और उनके परिवारजन पूरी तरह स्वस्थ हैं।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनके परिवार को कोरोना हो गया था। कोरोना होने पर पहले वे देहरादून के अस्पताल भर्ती रहे, लेकिन संक्रमण बढ़ने की आशंका को देखते हुए उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया। तीन दिन पहले उनके स्वास्थ्य लाभ होने पर एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया। उन्होंने मंगलवार को आवश्यक कार्य निपटाएं और जनहित में कई निर्णय भी लिए।