डीपीएस रानीपुर के बच्चों ने अंतरविद्यालयी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान








Listen to this article

“भारत—अनन्त कथाओं की जननी” थीम ने बच्चों में जगाई सांस्कृतिक चेतना
पथ प्रवाह, हरिद्वार
भारतीय संस्कृति और परंपराओं से विद्यार्थियों को जोड़ने के उद्देश्य के साथ दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में शनिवार को अंतरविद्यालयी ‘भारत – अनन्त कथाओं की जननी’ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता मिडिल विंग के सभागार में अत्यंत उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई, जिसमें हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों के 11 प्रतिष्ठित विद्यालयों के होनहार बच्चों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में बीएमएल मुंजाल ग्रीन मेडोज, ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल रुड़की, गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज, एंजेल्स एकेडमी बहादराबाद, न्यू सेंट थॉमस एकेडमी, मां सरस्वती पब्लिक स्कूल, बीएमडीएवी स्कूल, ग्रीनवे मॉर्डन स्कूल नं-02, शैफेल्ड स्कूल, डीपीएस दौलतपुर तथा डीपीएस रानीपुर के दो-दो प्रतिभागी विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

दर्शकों को भी प्रतियोगिता में शामिल करने के लिए इंटरैक्टिव प्रश्न पूछे गए और सही उत्तर देने वालों को उपहार प्रदान किए गए।

गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई

मुख्य अतिथि के रूप में भेल महाप्रबंधक एवं प्रमुख रंजन कुमार उपस्थित रहे। उनके साथ पीवीसी गुंजन शुक्ला, मेंबर अमित तिवारी, मेम्बर वित्त मधु गर्ग की उपस्थिति ने पूरे आयोजन को भव्यता प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान छोटे बच्चों ने महाभारत पर आधारित नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया और सभागार तालियों से गूंज उठा।

विजेताओं का उत्साहवर्धन और सम्मान
प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने सभी विद्यालयों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सची चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों, विद्यालयों और शिक्षकों का आभार जताया।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता—2025
प्रथम स्थान : डीपीएस रानीपुर: शैली बंसल, सोहम, कार्तिकेयन गोयल
द्वितीय स्थान : बीएमडीएवी पब्लिक स्कूल भूपतवाला: दृश्यम कुकरेती
यश पाराशर
तृतीय स्थान : एंजेल्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल: दीक्षांत, कुंज चौहान
चतुर्थ स्थान : ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल रुड़की: वेरोनिका भाटिया, मानवी रावत
पंचम स्थान : ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल–2: काव्या ओली, आराध्या सिंह