हरिद्वार
मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल में प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड की जिला कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने जिला अध्यक्ष डा. विशाल गर्ग, तहसील अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक, जिला महामंत्री अश्वनी शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय अरोड़ा, तहसील महामंत्री आदेश मारवाड़ी, तहसील कोषाध्यक्ष मनोज सिरोही, शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, शहर महामंत्री विमल सक्सेना, शहर कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता सहित पूरी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
समारोह में जिला अध्यक्ष डा. विशाल गर्ग और तहसील अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने सांसद नरेश बंसल का स्वागत फूलमाला और अंगवस्त्र भेंटकर किया। वहीं उपस्थित व्यापारियों ने भी माला पहनाकर पदाधिकारियों का अभिनंदन किया।
सांसद नरेश बंसल ने संबोधन में कहा कि “संगठन एकता के बल पर चलता है। व्यापारी एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे तो उद्योग–व्यापार को नई दिशा मिलेगी।” उन्होंने कहा कि सरकार लगातार व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कदम उठा रही है। आने वाले 2027 के कुंभ मेले को सफल बनाने के लिए व्यापारियों से सुझाव भी मांगे गए।
जिला अध्यक्ष डा. विशाल गर्ग ने कहा कि व्यापारियों के हित सर्वोपरि हैं और संगठन उनकी आवाज को और सशक्त करेगा। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी में होने वाले पर्वों की सफलता में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है और आगामी कुंभ मेले में व्यापारी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
तहसील अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि व्यापारियों और प्रशासन का तालमेल शहर के विकास की कुंजी है। प्रशासन को भी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशील रहना चाहिए।
कार्यक्रम में गंगोत्री रावल शिव प्रकाश, वरिष्ठ भाजपा नेता दर्जा मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने अपने विचार रखते हुए नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
हल्द्वानी से आए राजीव अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता, राजेंद्र, पूरनलाल शाह आदि का स्वागत शिवकुमार कश्यप एवं मयंक मूर्ति भट्ट ने किया।
समारोह में वरिष्ठ व्यापारी नेता सुरेंद्र भटेजा, उदयराम सेमवाल, समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, पवन कृष्ण शास्त्री सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन विश्वास सक्सेना ने किया।
व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके संगठन उनकी शक्ति — हरिद्वार की नई कार्यकारिणी ने इसी संकल्प के साथ शपथ लेकर अपनी जिम्मेदारी की शुरुआत की।








