मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस








Listen to this article

विकास कोठियाल
फिल्म नगरी से आज एक दुखद खबर सामने आयी है। मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया है। सांस लेने में शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार देर रात 1.52 बजे कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हो गई। कुछ दिन पहले ही उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया था जो निगेटिव आया था।


बताया जा रहा है कि सरोज खान को 20 जून को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद मुंबई के गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी तबीयत में सुधार होना बताया जा रहा था। लेकिन गुरुवार देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उनका निधन हो गया। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शुक्रवार को मलाड के मालवाणी कब्रिस्तान में उनका पार्थिक शरीर सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
फिल्म जगम में शोक की लहर


इस दुखद सूचना से फिल्म जगम में शोक की लहर छा गई है। फिल्मी हस्तियों का कहना है कि उनको कभी भुलाया नहीं जा सकता। फिल्म जगत के लिए यह बड़ा नुकसान है, इसकी क्षतिपूर्ति नहीं की जा सकती। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि दुखद खबर है कि महान कोरियोग्राफर सरोज खान जी नहीं रहीं। उन्होंने नृत्य को लगभग आसान बना दिया था जैसे कोई भी नृत्य कर सकता है, फिल्म जगत के लिए ये एक बड़ा नुकसान है। उनकी आत्मा को शांति मिले।