नवीन चौहान
हिंदी सिनेमा में प्रसिद्ध कलाकार मनोज बाजपेयी उत्तराखंड में अपना आशियाना बनाने की तैयारी में है। अल्मोडा जिले के लमगड़ा के कपकोट में जमीन खरीद रहे हैं। इस संबंध में वह खरीदी गई जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए अल्मोड़ा पहुंचे।
यहां उन्होंने कलक्ट्रेट स्थित रजिस्टार कार्यालय में भूमि क्रय संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी की।
इस दौरान मनोज बाजपेयी ने सतपाल महाराज के “मल्ला महल” निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान उनसे मुलाकात की।
कैबिनेट मंत्री को मनोज बाजपेयी ने आश्वासन दिया कि अल्मोड़ा में पर्यटन के विकास के लिए उनसे जो भी सहयोग होगा, वह करेंगे।
- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ज्वालापुर कोतवाली में महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान
- नूरपुर पंजनहेड़ी फायरिंग प्रकरण में आरोपी तरुण चौहान की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
- होली के बाद फिर चली एसएसपी की तबादला एक्सप्रेस, तीन इंस्पेक्टर और कई चौकी प्रभारी बदले
- गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड को दी 1129.91 करोड़ की योजनाओं की सौगात
- हरिद्वार के संतों ने अमित शाह और मुख्यमंत्री धामी को दिया आशीर्वाद



