न्यूज 127.
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने कटहरा बाजार का निरीक्षण किया। बाजार में गंदगी पसरने की सूचनाओं का जिलाधिकारी ने गंभीरता से संज्ञान लेकर ये निर्देश दिये।
जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने कटहरा बाज़ार का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान जाली में पॉलीथीन एवं कचरा फंसा होने के कारण चौक नाली की सफाई तत्काल कराते हुए नाली खोलने के निर्देश नगर निगम को दिये। उन्होंने नालियों की तलीतोड़ सफाई कराने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिये। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को सीवर की निकासी तथा सीवर लाइन की सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ ही सीवर लाइन के निकासी मुहाने पर सीवर लाइन की चौड़ाई बढ़ाने के निर्देश दिये। इस दौरान जल संस्थान, लोनिवि तथा नगर निगम आदि के अधिकारी उपस्थित थे।
सिटी मजिस्ट्रेट ने कटहरा बाजार का किया निरीक्षण


