नवीन चौहान
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री से काफी देर तक बात की। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें नई जिम्मेदारी की बधाई दी और कहा कि प्रदेश के विकास के लिए उनका मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहेगा।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपनी नई टीम का आज गठन करेंगे। शाम को शपथग्रहण समारोह के बाद उनकी टीम के नए चेहरे सामने आएंगे। अभी तक सरकार में नंबर दो की पोजिशन पर रहे मदन कौशिक को पार्टी हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। माना जा रहा है कि निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष को मंत्री मंडल में जगह दी जा सकती है। अब सभी की सीएम तीरथ सिंह रावत के मंत्रीमंडल के सामने आने का इंतजार है।
- मरीज की मौत पर हंगामा, ग्रामीणों और पुलिस में हुई नोकझोंक
- हरिद्वार पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
- हरिद्वार पुलिस ने सम्मोहित कर ठगी करने वाले शातिर ठग को दबोचा
- हरिद्वार में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का मामला, डीपीआरओ ने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश
- एसएसपी मंजूनाथ टीसी की सख्ती से चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार



