न्यूज 127.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग और मेरठ- मुजफ्फरनगर मार्ग का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिवभक्तों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। जगह जगह पुष्प वर्षा भी मुख्यमंत्री शिवभक्तों पर कर रहे हैं। हाइवे पर मोदीपुरम में उनका शिवभक्तों का स्वागत करने का प्रोग्राम है। इसकी व्यापक तैयारी की है।
