नवीन चौहान
छात्रवृत्ति घोटाले में करोड़ों की रकम डकारने के बाद आरोपी नामी कॉलेज प्रबंधक कनाडा फरार हो गया। एसआईटी ने लुक आउट नोटिस हासिल किया। वही एक दूसरे आरोपी पर 2500 का इनाम घोषित किया है।
एसआईटी की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि राहुल बिश्नोई पुत्र के के विश्नोई निवासी आवास विकास कॉलोनी ऋषिकेश देहरादून ने फर्जी एडमिशन दिखाकर 393 छात्रों की करीब दो करोड़ 59 लाख 2300 रुपए की छात्रवृत्ति हड़प कर ली। एसआईटी टीम ने मुकदमा दर्ज करने के बाद लगातार राहुल बिश्नोई की तलाश की। लेकिन आरोपी का कोई पता नहीं चल पाया। वही दूसरे आरोपी सुशांत गर्ग पुत्र सत्य प्रकाश निवासी लठमार गली.जगाधरी यमुनानगर हरियाणा। ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक करोड़ 30 लाख 600 रुपए की छात्रवृत्ति हड़प कर ली. आरोपी सुशांत गिरफ्तारी से बचने के लिए कनाडा फरार हो गया. आरोपी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।
- कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने कन्या गुरुकुल विश्वविद्यालय में छात्राओं को किया जागरुक
- एचईसी कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
- पार्षद सुमित त्यागी ने जन्मदिन पर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए दो नई गाड़ियों का तोहफा
- नाबालिग के अपहरण का इनामी आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शांति और सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार, हुड़दंगियों पर होगी कार्रवाई: आशुतोष राणा



