भाजपा के हुए कर्नल अजय कोठियाल, आम आदमी पार्टी के सीएम पद के थे दावेदार




Listen to this article

नवीन चौहान.
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

कर्नल अजय कोठियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वरिष्ठ नेता व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने हाल ही में आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था।

आम आदमी पार्टी, उत्तराखंड के सीएम चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल एवं आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे भूपेश उपाध्याय सहित आम आदमी पार्टी के 500 से अधिक कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय, देहरादून में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की रीति-नीतियों से प्रभावित होकर प्रत्येक दिन भाजपा परिवार एवं संगठन मज़बूत होता जा रहा है।

बतादें कर्नल अजय कोठियाल और पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय के बाद तीन सौ से अधिक पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था।

पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेजे गए इस्तीफे में पदाधिकारियों ने कहा था कि वर्तमान में जिस तरह से संगठन काम रहा है, उससे लगता है कि उत्तराखंड में ‘आप’ का कोई भविष्य नहीं है।