दीपक चौहान.
मंगलौर के विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस के काजी निजामुददीन चुनाव जीतने की तरफ आगे बढ़ चुके है। 6th राउंड की गिनती में 8738 वोटों से आगे है। जबकि काजी को कुल 21150 वोट मिले है। बसपा को 13765 और भाजपा को 9775 वोट मिले है। वोटों की गिनती जारी है। भाजपा के करतार भड़ाना काफी पीछे चल रहे है।
छठे राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना छलांग भरते हुए दूसरे स्थान पर आ गए हैं। वहीं बसपा प्रत्याशी पिछड़कर तीसरे स्थान पर खिसक गये हैं। काजी निजामुद्दीन करीब आठ हजार की बढ़त के साथ सबसे ऊपर बने हुए हैं। करतार सिंह भड़ाना 15249 वोट हासिल कर दूसरे नंबर पर आ गए हैं । कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन 23985 वोटों के साथ 8736 वोटो से आगे चल रहे हैं। बसपा के उबेदुर्रहमान 15096 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गये हैं।
चौथे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद काजी निजामुद्दीन को 16696 वोट, बीसीएपी के मोंटी को 11838 वोट और भाजपा के करतार सिंह को 7920 वोट मिले हैं। तीसरे राउंड की गिनती मेें काजी निजामुद्दीन को 3550 वोट मिले हैं। जबकि बसपा प्रत्याशी को 3057 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना को 2403 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी को अब तक 12540, बसपा को 10447 वोट और भाजपा को 3793 वोट मिले हैं।
कांग्रेस काजी निजामुदीन को 1st – 4613, 2nd – 4377, 3rd-3550, 4th-4156, 5th 4454, 6th 2835= 23985 वोट
बसपा प्रत्याशी अब्दुर्रहमान 1st – 4442, 2nd – 2948, 3rd- 3057, 4th-1351, 5th 1967, 6th 1331 = 15096
बीजेपी प्रत्याशी करतार सिंह भडाना को 1st -454, 2nd – 936, 3rd-2703, 4th-3837, 5th 1856 , 6th 5461= 15247 वोट मिले