दरोगा को गोली मारकर भाग रहे तीन बदमाश मुठभेड़ में ढेर




Listen to this article

न्यूज 127.
हरियाणा और दिल्ली पुलिस की बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन इनामी बदमाश ढेर हो गए हैं। तीनों आरोपी एक दरोगा को गोली मारकर भाग रहे थे। हरियाणा पुलिस और दिल्ली पुलिस की एसटीएफ टीम ने सूचना पर संयुक्त टीम बनाकर बदमाशों की घेराबंदी की। जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से मारे गए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा के सोनीपत में बदमाशों ने एक दरोगा को गोली मार दी। भाग रहे बदमाशों का पुलिस ने पीछा किया। मुठभेड़ में आशीष उर्फ लालू, सन्नी खरड़ और विक्की रिढाणा मारे गए। घायल दरोगा एडमिट है।

पुलिस का दावा है कि मारे गए बदमाशों के पास से 5 विदेशी ब्रांड पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है क़ी भाऊ गैंग के इन तीनों शूटरों ने 24 जून को हिसार में महिंद्रा शोरूम पर फायरिंग करके 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। 18 जून को दिल्ली के बर्गर किंग में अमन नाम के युवक का एक मर्डर भी किया था। अब सोनीपत में भी बड़ा क्राइम करने निकले थे। मगर पुलिस से आमना सामना हो गया।

पुलिस के मुताबिक आशीष पर 20 से अधिक, सन्नी पर 15 व विक्की रिंढाणा पर करीब सात मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में पता लगा कि तीनों पर दो-दो लाख का इनाम था। उन पर हरियाणा के साथ ही दिल्ली में मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें उन पर इनाम भी बताया जा रहा है।