कोरोना का असर: दो हजार कर्मचारियों की फैक्ट्री में अब दो सौ कर रहे काम

haridwar sidkul


Listen to this article

नवीन चौहान
कोरोना संक्रमण का सबसे ज्यादा असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। देश का कारोबार प्रभावित हुआ है। कई कंपनियों में ताले पड़ गए है। तो कुछ कंपनी ने अपनी लेबर कम करके उत्पादन कम कर दिया है। हरिद्वार के सिडकुल की बात करें तो यहां कंपनियों की हालत ठीक नहीं है। कंपनियों ने अपनी लेबर की छुट्टी कर दी है। दो हजार कर्मचारियों की फैक्ट्री में अब दो सौ कर्मचारी की काम कर रहे है। ज्यादातर कर्मचारियों को फैक्ट्री मालिकों ने नमस्ते करके घर भेज दिया है। ऐसे में आप खुद ही अंदाजा लगा सकते है कि देश में बेरोजगारी की स्थिति क्या होगी।
हरिदार के सिडकुल, बहादराबाद, भगवानपुर और लक्सर में छोटी — बड़ी सैंकड़ों इंडस्ट्री उत्पादन करती है। जिनमें से प्रमुख रूप से पतंजलि फूड पार्क, हिंदुस्तान यूनीलीवर, हीरो होंडा, महेंद्रा, आईटीसी, रोकमैन, एकम्स समेत देश की तमाम नामी कंपनियां कार्यरत है। लेकिन अगर इन कंपनियों की वर्तमान स्थिति की बात करें तो दुरस्त नही है। कंपनियों में प्रोडक्शन बेहद कम है। जो माल बनाया जा रहा, उसकी सप्लाई नहीं हो पा रही है। वही कुछ कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनियों की हालत यह है कि उनको अपने खर्च तक निकालना संभव नही हो पा रहा है। कंपनी प्रबंधकों को कंपनी को चालू रखने के अलावा कोई रास्ता नही है। जबकि कंपनी की वर्तमान आर्थिक स्थिति कंपनी को चालू रखने की अनुमति नहीं दे रही। ऐसे में प्रबंधकों ने इसका दूसरा ​रास्ता निकालते हुए दो हजार कर्मचारियों वाली कंपनी को करीब दो सौ लोगों से ही काम चला रही है। हालांकि ऐसे हालात कब तक रहेंगे, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। फिलहाल तो देश पर संकट के बादल मंडराए हुए है। कोरोना काल का प्रभाव रोजगार पर पड़ा है।