haridwar कोतवाली के बाहर सैंकड़ों व्यापारियों का प्रदर्शन, पुलिस मूकदर्शक




Listen to this article


विजय कुमार बंसल
हरिद्वार में आरती के दौरान बेरिकेडिंग करने और व्यापारियों के वाहन सीज करने को लेकर नाराज व्यापारियों ने उग्र प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने व्यापारियों के पक्ष में पहुंचकर प्रदर्शन का समर्थन किया। शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर और जिला अध्यक्ष सुरेश गुलाटी व जिला महामंत्री संजीव नैययर के साथ तमाम सैकड़ों व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदीप कालरा, गौरव मेहता, आशु वर्मा, राजेश पुरी,अमन गर्ग, हिमांशु गुप्ता, विजय बंसल, सूरज गुप्ता,संदीप अरोड़ा, और संजय पालीवाल सहित तमाम व्यापारी प्रदर्शन करने में शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों से बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए तीन दिनों के लिए यातायात व्यवस्था बनाई गई थी। में मौके पर पहुंच रहा हूं।


पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापारियों को समझाने बुझाने और पुलिस की व्यवस्था में सहयोग करने की बात की जाती रही। लेकिन पुलिस की बात व्यापारी सुनने को तैयार नही हुए। व्यापारी अपनी हठधर्मिता पर अडिग रहकर प्रदर्शन करते रहे। जबकि पुलिस बेरिकेडिंग को यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में पुलिस के प्रयास बताती रही।