नवीन चौहान
भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा प्रदेश कैंप कार्यालय रुड़की में स्वागत सभा रखी गई जिसकी अध्यक्षता भाजपा ओबीसी मोर्चा के सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने की। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक स्याल ने किया।
स्वागत सभा में देवेंद्र प्रजापति को उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर उनका व सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल माला से भव्य स्वागत किया गया। देवेंद्र प्रजापति ने सभी की ओर से उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी का धार्मिक पटका पहनाकर स्वागत कर आशीर्वाद लिया। स्वागत सभा में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से आए सम्मानित पदाधिकारी व नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। स्वागत सभा में सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार मंच के माध्यम से बताकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। वही अपने वक्तव्य में उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र प्रजापति ने बताया कि हमारे वर्ल्ड प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी की सरकार पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन कर रही है।भारत मैं भाजपा ही एक ऐसा संगठन है जहां समस्त कार्यकर्ताओं व समस्त धर्म एवं जातियों का मोर्चा के माध्यम से समस्त मानवता की भावनाओं को समझा जाता है। स्वागत सभा में मुख्य रूप से उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष धन्यवाद किया।
देवेंद्र प्रजापति का भाजपा कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत



