डीजीपी अशोक कुमार ने पदमश्री सम्मानित प्रेमचंद शर्मा से भेंटकर कर किया सम्मानित




Listen to this article

नवीन चौहान
उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने पदमश्री पुरस्कार से सम्मानित प्रगतिशील किसान प्रेमचंद शर्मा के भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। डीजीपी ने उन्हें उत्तराखंड का गौरव बताते हुए कहा कि युवाओं को श्री प्रेमचंद शर्मा की मेहनत से सीख लेनी चाहिए।
उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कृषि के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए पद्यमश्री प्राप्त प्रेमचंद शर्मा से शिष्टाचार भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। डीजीपी ने कहा कि प्रेमचंद शर्मा सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने उत्तराखंड का नाम देश और दुनिया में रोशन किया है। प्रेमचंद शर्मा उत्तराखंड के प्रगतिशील किसान है और परंपरागत खेतीबाड़ी करने पर पदमश्री से सम्मानित किया गया है। प्रेमचंद शर्मा के दो पुत्र पुलिस में सेवा दे रहे हैं। जिसमें आईपीएस विशाल शर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित है। उनके एक पुत्र सुंदरम शर्मा उत्तराखंड पुलिस में इंस्पेक्टर है। उनका हाल ही में हरिद्वार में तबादला हुआ है। अपने पिता को मिले सम्मान से दोनों पुत्र उत्साहित हैं। सुंदरम शर्मा ने बताया कि उनके पिता बहुत ही लगनशील और मेहनती हैं। उन्होंने अनार, सेब, नाशपाती के साथ ही टमाटर, गोभी, शिमला मिर्च आदि की खेती में उत्कृष्ट कार्य किया है। उन्होंने फसलों की नई प्रजाति भी तैयार करने में कामयाबी हासिल की। उन्होंने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में सिंचाई की सबसे बड़ी समस्या है, लेकिन उनके पिता ने कभी हार नहीं मानी और मेहनत से लगे।