नवीन चौहान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती विधायक देशराज कर्णवाल से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री कर्णवाल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
मुख्यमंत्री के साथ विधायक राजेश शुक्ला ने भी श्री कर्णवाल से उनकी कुशलक्षेम पूछी।
बतादें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस समय दिल्ली प्रवास पर हैं।
मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण करने के बाद वह पहली बार दिल्ली पहुंचे हैं।
दिल्ली में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के अलावा केंद्र के कई मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट की और प्रदेश के विकास के लिए उनसे योजनाओं पर चर्चा करते हुए बजट की मांग की।
- शत्रु संपत्तियों की ई-नीलामी 16 मार्च को, एमएसटीसी पोर्टल पर होगी ऑनलाइन बोली
- एलपीजी गैस सिलेंडर की जमाखोरी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
- सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को मिले ‘सम्मानजनक रैंक’ — मुख्यमंत्री और डीजीपी को प्रस्ताव
- पिता ने 55 साल में सातवीं शादी की तैयारी पर बेटे ने खटखटाया थाने का दरवाजा
- पुलिस विभाग में फेरबदल, थाने को मिला नया प्रभारी



