अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी पर DIG ने अर्पित की पुष्पाजंलि




Listen to this article

न्यूज 127.
मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशताब्दी के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर अपनी पुष्पाजंलि अर्पित की।
मेरठ परिक्षेत्र कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीआईजी कैलानिधि नैथानी ने अधीनस्थों को संबोधित करते हुए भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में ऐसी महानविभूतियों के योगदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता। अटल विहारी वाजपेयी ने अपना जीवन राष्ट्र के विकास में समर्पित किया। उन्होंने कहा कि हमारे देश के युग पुरूषों को सच्ची श्रद्धाजंलि तभी होगी जब हम उनके सपनों को साकार करने के लिए पूरी कर्तव्यनिष्ठा और लगन के साथ अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

कहा कि समाज के पीड़ित व्यक्तियों को न्याय दिलाने के लिए हमें सैदव तत्पर रहना होगा। हमें समाज की सुरक्षा और कानून का पालन कराने की जिम्मेदारी मिली हैं, हमें इस जिम्मेदारी का पालन करते हुए राष्ट्र सेवा करनी है।