पिथौरागढ़ की दीक्षा जोशी ने आईएएस परीक्षा में हासिल की 19वीं रैंक




Listen to this article

नवीन चौहान.
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पिथौरागढ़ निवासी सुरेश जोशी की सुपुत्री दीक्षा जोशी ने IAS परीक्षा में आल इंडिया रैंक में 19 वां स्थान प्राप्त किया है।

उसकी इस सफलता पर बधाई और शुभकामना देने वालों का तांता लगा है। बेटी की इस उपलब्धि पर पिता सुरेश जोशी को भी गर्व हो रहा है।

उत्तराखंड की बेटी दीक्षा जोशी ने अपने माता पिता का नाम तो रोशन किया ही है साथ ही प्रदेश का नाम भी रोशन किया है।