नवीन चौहान
राजनीति का केंद्र बिंदु गुरूकुल कांगड़ी में एक बार फिर बड़ा चर्चाओं में आ गया है। चर्चा है कि गुरूकुल कांगड़ी के कुलपति डॉ रूप किशोर शास्त्री को हटाकर डॉ सोमदेव सतांशु को नए कुलपति का दायित्व सौंपा गया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नही हो पाई है। लेकिन सोशल मीडिया पर डॉ सोमदेव को बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। वही नए कुलपति के हवन की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है।
विदित हो कि कुलपति के कार्यकाल में डॉ रूप किशोर शास्त्री हमेशा विवादों की सुर्खियों में रहे। उन्होंने विश्वविद्यालय में हिटलशाही के तौर पर अपनी मनमानी की। कार्यकाल में सबसे पहले पांच— छह लोगों को नौकरी से हटाया। जिसमें प्रमुख रूप से विधि अधिकारी नलिनीश विग, अस्सिटेंट लाइब्ररियन शत्रुघन झा, प्रोफसर श्रवण कुमार शर्मा को हटा दिया गया। कार्यकाल के अंतिम दिनों में चलते—चलते रूप किशोर शास्त्री ने रजिस्ट्रार कुलसचिव डॉ सुनील कुमार की छुटटी कर दी। जिसके बाद माहौल पूरी तरह से गरमा गया। इनके अतिरिक्त अस्थायी नियुक्तियों में कई लोगों को बेरोजगार कर दिया गया।
उनकी डिग्री पर मुकदमे को लेकर विवाद गरमाया रहा। इनके कार्यकाल की एक परीक्षा भी विवादित रही। एक प्रोफेसर के बच्चे को पास कराने के लिए नियमों को ताक पर रख दिया।
चर्चा है कि अपने एक करीबी रिश्तेदार को बीफार्मा का हेड बनाकर विश्वविद्यालय में मकान आवंटित कर दिया।
गुरूकुल कांगड़ी में सत्ता परिवर्तन की चर्चा, नए कुलपति बने डॉ सोमदेव सतांशु




